ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Lucknow News: मायावती का शक्ति प्रदर्शन, 2027 में अकेले लड़ेंगी चुनाव, गेस्ट हाउस कांड पर भी जम कर बरसीं

6
views
20 hours ago
Published On:
Live User: 1

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

लखनऊ मायावती ने गेस्ट हाउस कांड और टाइप-8 बंगले को लेकर हो रहे राजनीतिक आरोपों पर बुधवार को स्थिति स्पष्ट की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि 2 जून 1995 को लखनऊ के गेस्ट हाउस में उन पर हुए जानलेवा हमले के बाद उनकी सुरक्षा में भारी बढ़ोतरी की गई थी। इसी सुरक्षा आवश्यकता के चलते उन्हें टाइप-8 बंगला आवंटित किया गया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया है।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि इस मामले में जानबूझकर किस्म-किस्म की गलत बातें प्रचारित की जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय की समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान हुए गेस्ट हाउस कांड के बाद, 3 जून 1995 को बनी बसपा की पहली सरकार के समय से ही उन्हें भारत सरकार की ओर से विशेष उच्च सुरक्षा दी गई थी।

मायावती ने कहा कि सुरक्षा खतरा कम होने के बजाय समय के साथ और बढ़ा है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षt और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें पहले भी दिल्ली में टाइप-8 बंगला दिया गया था और अब दोबारा मिला है, जिसे उन्होंने सुरक्षा कारणों से स्वीकार किया है। उन्होंने विपक्षी दलों से इस मुद्दे पर “घृणित राजनीति” न करने की अपील की

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर साफ किया कि बहुजन समाज पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी और किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी।

उन्होंने दावा किया कि बसपा अकेले चुनाव लड़कर 2027 में उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। मायावती ने कहा कि वह लंबे समय से हर मंच और हर बैठक में यह बात दोहराती रही हैं कि पार्टी को अपने दम पर ही चुनावी मैदान में उतरना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment