ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Jabalpur News: रंग लायी आपसी समझौते की पहल, प्रशासन ने खोला जबलपुर अंसार नगर मस्जिद का ताला, शुरू हो गयी नमाज़

15
views
1 month ago
Published On:
Live User: 0

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

जबलपुर। अंसार नगर मस्जिद में दो गुटों के बीच इमाम को लेकर विवाद के बाद तनाव बढ़ने पर मस्जिद में ताला लगा दिया गया था। शनिवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद प्रशासन ने मस्जिद का ताला खोल दिया और नमाज़ अदा की गई।

मुफ्ती ए आज़म मध्यप्रदेश हज़रत मौलाना डाॅ. मुहम्मद मुशाहिद अहमद कादरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी मुहम्मद कदीर सोनी और अन्य नेताओं ने दोनों पक्षों को समझाया और स्थानीय लोगों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन प्रशासन को सौंपा। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और शाम 4 बजे मस्जिद का ताला खोल दिया गया।

नमाज़ियों और अंसार नगर क्षेत्र के नागरिकों में खुशी की लहर है, वहीं पुलिस और प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। दोनों पक्षों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में गिले-शिकवे भुलाकर गले मिले और भविष्य में आपसी सहमति और सदभाव से हर समस्या के समाधान का संकल्प लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment