ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

विज्ञापन हेतु संपर्क करें 7754835841

घुघली, महाराजगंज: 28 करोड़ की विकास योजना 2025-26 के लिए मंजूर

Last Updated:

Follow Us

घुघली, महाराजगंज: घुघली विकास खंड के सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इस बैठक में पिछली कार्रवाई की पुष्टि की गई और 2025-26 के लिए क्षेत्र पंचायतों के विकास के लिए 28 करोड़ 3 लाख 63 हजार रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रीता जायसवाल ने की।

img 20250312 wa00077160606920904071020

बैठक में मनरेगा के लिए 22.5363 करोड़ रुपये और राज्य वित्त/15वां वित्त आयोग से 5 करोड़ 50 लाख रुपये 2025-26 के लिए प्रस्तावित किए गए। इन पैसों का उपयोग ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों में नाली, खड़ंजा, आरसीसी इंटरलॉकिंग, पक्की नाली, शुद्ध पेयजल के लिए आरओ, शौचालय, भूमिगत नाली, सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट और पुलिया निर्माण के कार्यों में किया जाएगा। बैठक में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना और शौचालय निर्माण पर भी चर्चा की गई।

img 20250312 wa00346345824589056035961

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी पहली प्राथमिकता है और विकास खंड को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग आवश्यक है। खंड विकास अधिकारी अमरनाथ पाण्डेय ने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए पारदर्शिता के साथ काम करना चाहिए।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य इस्तखार उर्फ टुटून, प्रभुनाथ यादव, प्रधान संघ मंडल अध्यक्ष और प्रधान विजय कुमार मिश्र, राजाराम गुप्ता, प्रधान रासजीवन सिंह, ज्वाला चौधरी, सुभाष प्रजापति, अशोक जायसवाल, एपीओ मनरेगा अजीत पाण्डेय, एडीओ लघु सिंचाई, एडीओ पंचायत, प्रधान लिपिक श्याम सिंह, बैजनाथ गुप्ता, रामसूरत सिंह और ग्राम विकास अधिकारी सहित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समाज कल्याण अधिकारी श्याम सुंदर तिवारी ने किया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महराजगंज न्यूज़

नमस्कार मेरा नाम नितेश वर्मा है। मैं mrjnews.in पर उत्तर प्रदेश महराजगंज से जुड़ी खबरे लिखता हु। अगर मेरे द्वारा लिखे गए खबर में कोई त्रुटि होती है। तो आप हमसे संपर्क करके खबर को सुधार करवा सकते है। WhatsApp Number 7754835841 के जरिए धन्यवाद 

For Feedback - mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment