धानी बाजार में व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी गठित

News Desk
views
2
4 hours ago
Published On:

Follow Us

गुरुवार दोपहर 03:00 बजे धानी बाजार में गुरुवार को व्यापारिक एकता और व्यापारियों के हितों को मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्थानीय व्यापारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बलराम अग्रहरी को नगर अध्यक्ष और अभिषेक अग्रहरी को महामंत्री चुना गया।

प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सीताराम अग्रहरी के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, बाजार व्यवस्था और संगठन की भावी रणनीति पर चर्चा हुई। नवनियुक्त अध्यक्ष ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया, वहीं महामंत्री ने उत्पीड़न के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात कही।

जिलाध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल ने नई टीम को बधाई देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद जताई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment