डीएम ने दिखाई सख्ती: संपूर्ण समाधान दिवस में 130 प्रकरण, 12 का निस्तारण, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई

Published On:

Follow Us

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज।  जिलाधिकारी महराजगंज सन्तोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना की अध्यक्षता में निचलौल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई की गई, जहां फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस निचलौल तहसील में कुल 130 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से 12 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों में त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अनुपस्थिति किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। इस दौरान उप कृषि निदेशक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य व सहायक निदेशक रेशम अनुपस्थित पाए गए।

तहसील दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक पहल के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा अनन्या दूबे को ‘मिशन शक्ति 5.0’ के अंतर्गत एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया। इस दौरान अनन्या ने समाधान दिवस में आए मामलों की सुनवाई की और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

अनन्या ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि डीएम की कुर्सी पर बैठकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को नजदीक से देखा और इससे उन्हें भविष्य में बेहतर करने की प्रेरणा मिली है।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता, तहसीलदार अमित सिंह, सीओ बसंत सिंह, डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया, बीडीओ शमा सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Munna Ansari

मुन्ना अंसारी

नमस्कार, मेरा नाम मुन्ना अंसारी है। मैं mrjnews.in पर उत्तर प्रदेश से जुड़ी घटनाओं और महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और सटीक तरीके से प्रस्तुत करता हूँ। मेरी लेखनी में तथ्यात्मक पुष्टि और गहन अनुसंधान का विशेष ध्यान रहता है। अगर किसी खबर में कोई त्रुटि हो, तो कृपया WhatsApp नंबर 9919583418 या 7754835841 पर संपर्क करें।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment