कलेक्ट्रेट में CM ग्राम परिवहन योजना को गति देने हेतु डीएम की अध्यक्षता में बैठक

News Desk
views
3
4 hours ago
Published On:

Follow Us

गुरुवार शाम 5:00 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत जिलास्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वाहनों के अनुबंध की प्रक्रिया को तेज करने के साथ संचालक का चयन एवं रूट निर्धारण किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ऐसे मार्गों का चयन किया जाए, जहां वर्तमान में परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं है, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

एआरएम महराजगंज ने बताया कि प्रस्तावित पहला रूट खैरटवा–बरगदवा–ठूठीबारी–महराजगंज निर्धारित किया गया है, जहां अभी कोई सरकारी बस सेवा संचालित नहीं है। जिलाधिकारी ने रूट को मंजूरी देते हुए योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment