भगवानपुर सीमाक्षेत्र में सुरक्षा मजबूत करने को SSB और पुलिस की संयुक्त गश्त

News Desk
views
3
4 hours ago
Published On:

Follow Us

गुरुवार दोपहर 2:00 बजे भगवानपुर सीमाक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से SSB 22वीं वाहिनी के जवानों ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त गश्त किया। इस दौरान दोनों दलों ने सीमावर्ती इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आपसी समन्वय को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, अवैध आवागमन को रोकने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रणनीति पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की संयुक्त गश्त से सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल मजबूत होता है और सीमाक्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो पाता है। स्थानीय लोगों में भी इस पहल से सुरक्षा का एहसास बढ़ा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment