मुजफ्फरनगर के नवांगतुक जिला पूर्ति अधिकारी हरिओम उपाध्याय एक सुलझे हुए, अनुभवी और जिम्मेदार अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। प्रशासनिक कार्यों में उनकी गंभीरता, संतुलित निर्णय क्षमता और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने हमेशा उन्हें अलग पहचान दी है।जहां भी हरिओम उपाध्याय जी ने अपनी सेवाएं दीं, वहां उनकी कार्यशैली ने एक मिसाल कायम की। निकटवर्ती जनपद शामली और बिजनौर में रहते हुए उन्होंने विभागीय कार्यों को न केवल गति दी बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही की नई परंपराएं स्थापित कीं। जनता से संवाद, शिकायतों का त्वरित समाधान और योजनाओं के निष्पादन में ईमानदारी उनकी कार्यशैली की पहचान रही है।जिला पूर्ति अधिकारी का पद किसी भी जिले के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह विभाग सीधे जनता की आवश्यकताओं, विशेषकर खाद्य वितरण और जनकल्याण योजनाओं से जुड़ा होता है। ऐसे में इस पद पर एक संवेदनशील और निष्पक्ष अधिकारी की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है।
हरिओम उपाध्याय के मुजफ्फरनगर आगमन से जिले में विभागीय कार्यों में नवीन ऊर्जा और पारदर्शिता की उम्मीद जगी है। प्रारंभिक दिनों में ही उनकी कार्यप्रणाली यह संकेत देती है कि वे योजनाओं के सही क्रियान्वयन, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण और जनहित के मामलों में तत्परता से कार्य करने को प्राथमिकता देंगे।उनकी सुलझी हुई सोच और प्रशासनिक निपुणता से यह विश्वास किया जा सकता है कि मुजफ्फरनगर में पूर्ति विभाग की कार्यसंस्कृति और भी सुदृढ़ और पारदर्शी बनेगी।हरिओम उपाध्याय जैसे अधिकारी वास्तव में प्रशासनिक तंत्र की गरिमा को बनाए रखते हुए जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं
जिला पूर्ति अधिकारी हरिओम उपाध्याय पारदर्शिता और कार्यकुशलता के प्रतीक
Published On:
इसे भी पढ़ें
मुन्ना अंसारी
नमस्कार, मेरा नाम मुन्ना अंसारी है। मैं mrjnews.in पर उत्तर प्रदेश से जुड़ी घटनाओं और महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और सटीक तरीके से प्रस्तुत करता हूँ। मेरी लेखनी में तथ्यात्मक पुष्टि और गहन अनुसंधान का विशेष ध्यान रहता है। अगर किसी खबर में कोई त्रुटि हो, तो कृपया WhatsApp नंबर 9919583418 या 7754835841 पर संपर्क करें।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com


















