शिकारपुर NH-730 पर स्कूटीऔर बाइक में जोरदार टक्कर , युवक गंभीर रूप से घायल

News Desk
11 hours ago
Published On:

Follow Us

जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। शिकारपुर चौराहे के आगे महराजगंज रोड पर गुरुवार, 8 अक्टूबर को स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार आलम अंसारी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकारपुर क्षेत्र के एनएच-730 पर ग्राम सेमरा राजा निवासी साधना चौधरी पुत्री दीनानाथ अपनी स्कूटी से मुख्य मार्ग पर दुकान की तरफ मुड़ रही थीं। इसी दौरान उसी दिशा से आ रही बाइक संख्या UP 56 AN 7883 से स्कूटी की टक्कर हो गई। बाइक पर विशाल कनौजिया निवासी सतभरिया और आलम अंसारी निवासी रमपुरवा सवार बताए जा रहे हैं।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बाइक सवार आलम अंसारी को काफी चोटें आईं। घटना की सूचना पर शिकारपुर चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
हादसे के बाद एक बार फिर मुख्य मार्ग पर मुड़ते समय सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की जरूरत सामने आई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment