अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। जनपद में सुरक्षित, भयमुक्त एवं सहयोगपूर्ण वातावरण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में 22 जुलाई 2026 को थाना परसा मलिक क्षेत्र में कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) द्वारा वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके अनुभवों को जाना। इस दौरान उन्हें भरोसा दिलाया गया कि किसी भी आपात स्थिति या समस्या में पुलिस हर समय उनके साथ खड़ी है और तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग का उद्देश्य आमजन और पुलिस के बीच विश्वास को और मजबूत करना है, ताकि समाज में सुरक्षा की भावना बढ़े तथा नागरिक बिना किसी भय के अपनी समस्याएं पुलिस तक पहुंचा सकें।
इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।











