ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

शहंशाह ए मालवा के दरबार में डॉ. इंद्रेश कुमार के जन्मदिन पर दुआ मांगी गई

17
views
21 hours ago
Published On:
Live User: 0

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

गंजबासौदा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार के जन्मदिन पर शहंशाह ए मालवा हजरत पीर फतह उल्लाह शाह चिश्ती (रह.) की दरगाह रायसेन शरीफ में दुआ मांगी गई। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक सैयद शफाकत हुसैन कादरी ने डॉ. इंद्रेश कुमार की लंबी उम्र और विकसित भारत के लिए दुआ की।

इस मौके पर कादरी ने कहा कि डॉ. इंद्रेश कुमार देश में राष्ट्रीय एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने वाली शख्सियत हैं। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता पर जोर दिया है और भारत को मजबूत करने के लिए कार्य किए हैं।

दरगाह में आयोजित कार्यक्रम में राशिद खान नेताजी ने कहा कि मुस्लिम समाज को कट्टरता से बचना चाहिए और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए। उन्होंने सभी से हिंदू-मुस्लिम एकता को मजबूत करने की अपील की।

कार्यक्रम में गरीबों और यतीमों को खाना खिलाया गया और मदरसा इस्लामिया में कापी, किताबें और कलम का वितरण किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment