ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर 140 वीं नारायणी गंडकी महा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया

39
views
10 months ago
Last Updated:
Live User: 1

Follow Us

वाल्मीकिनगर-भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित बेलवा घाट परिसर में फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर 140 वीं नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनी शक्ति फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा लक्ष्मी खत्री, विशिष्ट अतिथि थरूहट के निर्माता एचेल थारू ,स्वरांजलि सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी, समाजसेवी संगीत आनंद, धमाका फिल्मस के निर्माता अरविंद अकेला, परमेश साह, अभिनेता सोनू चौधरी, रीना चौधरी, आचार्य पंडित अनिरुद्ध द्विवेदी ,अंकित कुमार  एवं हिरिमती देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। इसके पश्चात गंगा की स्तुति की गई।  मुख्य अतिथि लक्ष्मी खत्री ने कहा कि यह  महाआरती हिंदी नूतन वर्ष एवं रंगों का त्योहार होली को समर्पित है। होली  दुश्मन से भी गले मिलने की सीख देती है । विशिष्ट अतिथि थरूहट के निर्माता- एचेल थारू  ने कहा कि फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर संगम तट पर महा आरती करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। धमाका फिल्मस के निर्माता अरविंद अकेला ने कहा कि वाल्मीकि नगर की पहचान  बन रही है नारायणी गंडकी महा आरती । अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी ने कहा कि हमारी सभ्यता और संस्कृति नदियों के किनारे ही विकसित हुई है। समाजसेवी और संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर संगीत आनंद ने कहा कि जल ही जीवन है। नदियां जीवन दायिनी होती हैं।

IMG 20250316 WA0150


आचार्य पंडित अनिरुद्ध द्विवेदी ने कथा- पूजा एवं हवन  द्वारा विश्व शांति की कामना की। महाप्रसाद की व्यवस्था महिला समाजसेवी लक्ष्मी खत्री के सौजन्य से की गई। वहीं इस कार्यक्रम में  नेपाल के धर्मपाल गुरु वशिष्ठ जी महाराज, पवन भट्टराई , निर्माता अरविंद अकेला, विजय कुमार गुप्ता , वरिष्ठ सदस्य विजय कुमार, नेपाल के भक्त कृष्ण कुमार पांडे, फौजी विद्यासागर राणा, वर्ल्ड मीडिया विजन के निदेशक राजेश गुप्ता,का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर गायक राजा कुमार , तूफानी ठाकुर , एवं संस्था के सचिव अखिलानंद की भूमिका सराहनीय रही। विदित हो कि वाल्मीकि महोत्सव 2025 के मंच पर  स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा चंपारण गौरव गान की प्रस्तुति की गई। जिसके लिए संस्था के कलाकारों को जिला प्रशासन पश्चिम चंपारण एवं आगत अतिथियों द्वारा सम्मानित  किया गया। पर्यावरण संरक्षण संवर्धन  प्रति जन जागरूकता एवं स्थानीय इको पर्यटन को बढ़ावा देने में संस्था का भी विशेष योगदान रहा है। संचालन संगीत आनंद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन लक्ष्मी खत्री ने किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुन्ना अंसारी

नमस्कार, मेरा नाम मुन्ना अंसारी है। मैं mrjnews.in पर उत्तर प्रदेश से जुड़ी घटनाओं और महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और सटीक तरीके से प्रस्तुत करता हूँ। मेरी लेखनी में तथ्यात्मक पुष्टि और गहन अनुसंधान का विशेष ध्यान रहता है। अगर किसी खबर में कोई त्रुटि हो, तो कृपया WhatsApp नंबर 9919583418 या 7754835841 पर संपर्क करें।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment