रायबरेली उत्तर प्रदेश जनपद रायबरेली में हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस ईद मीलादुन्नबी पर शुक्रवार को रायबरेली जिलेभर में जश्न का माहौल रहा। शहर से लेकर गांव तक लोगों ने खुशी और अकीदत के साथ त्योहार मनाया। शहर में पारंपरिक जुलूसे मोहम्मदी बड़ी धूमधाम से निकाला गया। इसमें बच्चों, *उलमा-ए-किराम काजिये शहर सोहैल अख्तर रजा मौलाना नाशिर आमिर हाफिज* समेत विभिन्न अंजुमनों और मदरसों ने बढ़-चढ़कर शिरकत की। मुल्के हिंदुस्तान और पंजाब मे आये बाढ़ के लिए दुवा भी की गयी यह जुलुश सुबह करीब साढ़े आठ बजे यह मरकजी जुलूस एदारा-ए-शरैया खिन्नी तल्ला से शुरू होकर खोया मंडी, कैपरगंज, घंटाघर, रेलवे स्टेशन, डबल फाटक और जहानाबाद से गुजरता हुआ पुनः खिन्नी तल्ला चौराहे पर सलातो सलाम और दुआ के साथ संपन्न हुआ। रास्तेभर जगह-जगह लंगर और सबील के स्टॉल लगाए गए। अंजुमनों द्वारा सजाई गई मक्का-मदीना की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं।
धूमधाम से मनाया गया पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा का जन्मदिवस
Published On:
मुन्ना अंसारी
नमस्कार, मेरा नाम मुन्ना अंसारी है। मैं mrjnews.in पर उत्तर प्रदेश से जुड़ी घटनाओं और महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और सटीक तरीके से प्रस्तुत करता हूँ। मेरी लेखनी में तथ्यात्मक पुष्टि और गहन अनुसंधान का विशेष ध्यान रहता है। अगर किसी खबर में कोई त्रुटि हो, तो कृपया WhatsApp नंबर 9919583418 या 7754835841 पर संपर्क करें।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com













