ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Nichlaul News: थाना निचलौल पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

views
7
Published On:

Follow Us

श्याम सुंदर पासवान सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

निचलौल – महराजगंज ।पुलिस अधीक्षक महाराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महाराजगंज सिद्धार्थ (PPS) तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल बसन्त सिंह (PPS) के पर्यवेक्षण में थाना निचलौल पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष निचलौल अखिलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मा० न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, महाराजगंज द्वारा निर्गत गैर जमानती वारंट मु0नं0–6708/21 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम से संबंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी गई। दबिश के दौरान पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मंजूर अली पुत्र मुर्तुजा, उम्र लगभग 37 वर्ष, निवासी ग्राम कर्महिया थाना निचलौल जनपद महाराजगंज को उसके घर ग्राम कर्महिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट से अवगत कराते हुए दिनांक 07.03.2026 को समय लगभग 11:10 बजे विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया।गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शैलेश प्रताप और कांस्टेबल विनय कुमार शामिल रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment