Nautanwa News: बैरवा जंगल में भीषण आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक, ₹6800 प्रति एकड़ मुआवजे की घोषणा

News Desk
views
5
Published On:

Follow Us

गुरुवार दोपहर 1:30 बजे नौतनवां थाना क्षेत्र के बैरवा जंगल में गुरुवार को भीषण आग लगने से कई एकड़ तैयार फसल जलकर खाक हो गई। आग लगने की आशंका विद्युत तार में शॉर्ट सर्किट से जताई जा रही है। ग्राम सभा महुआवा नंबर-1 से शुरू हुई आग तेज हवा के कारण फैलते हुए गोपालपुर होते हुए बैरवा चंदनपुर तक पहुंच गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे, जबकि दमकल के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने मिट्टी, पानी और टहनियों से आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में दमकल टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन किसानों को भारी नुकसान हुआ है। तहसील प्रशासन ने प्रभावित किसानों को ₹6800 प्रति एकड़ मुआवजा देने की बात कही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment