ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

महराजगंज पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से हुआ संपन्न, डीएम व एसपी ने कई केंद्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

Published On:

Follow Us

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। जनपद महराजगंज में पुलिस भर्ती परीक्षा–2026 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों ने प्रथम और द्वितीय पाली के दौरान राजकीय कन्या इंटर कॉलेज महराजगंज, डॉ. बी.आर. अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, शिवजपत सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज भिटौली तथा डीएवी नारंग इंटर कॉलेज घुघुली सहित कई केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया।

जिलाधिकारी महराजगंज ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षकों तथा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया और निगरानी व्यवस्था को लगातार सक्रिय रखने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षार्थियों के लिए किए गए इंतजामों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उपस्थिति के अनुसार जीजीआईसी महराजगंज में प्रथम पाली में 323 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 157 अनुपस्थित रहे। डॉ. बी.आर. अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में 334 परीक्षार्थी उपस्थित और 146 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में शिवजपत सिंह जनता इंटरमीडिएट कॉलेज भिटौली में 349 परीक्षार्थी उपस्थित और 131 अनुपस्थित रहे। वहीं डीएवी नारंग इंटर कॉलेज घुघुली में 240 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 178 उपस्थित और 62 अनुपस्थित रहे।

जनपद के कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में प्रथम पाली में 4560 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 3189 उपस्थित रहे, जबकि 1371 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 3174 परीक्षार्थी उपस्थित और 1386 अनुपस्थित रहे।

प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Munna Ansari

मुन्ना अंसारी

नमस्कार, मेरा नाम मुन्ना अंसारी है। मैं mrjnews.in पर उत्तर प्रदेश से जुड़ी घटनाओं और महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और सटीक तरीके से प्रस्तुत करता हूँ। मेरी लेखनी में तथ्यात्मक पुष्टि और गहन अनुसंधान का विशेष ध्यान रहता है। अगर किसी खबर में कोई त्रुटि हो, तो कृपया WhatsApp नंबर 9919583418 या 7754835841 पर संपर्क करें।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment