ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Mathura News: संजय दत्त, राजपाल यादव संग धीरेंद्र शास्त्री 16 नवंबर को बांकेबिहारी मंदिर में चढ़ाएंगे ध्वजा

views
24
Published On:

Follow Us

Mathura News: अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो उत्तर प्रदेश एम आर जे न्यूज महराजगंज

मथुरा।बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सनातन जोड़ो पदयात्रा का दिल्ली से आगाज हो गया है। भारत के लोगों में जातिवाद की जगह राष्ट्रवाद की अलख जगाने के लिए गांव-गांव और गली-गली संपर्क करते हुए धीरेंद्र शास्त्री दिल्ली से वृंदावन पहुंचेंगे।ब्रज में यात्रा के प्रवेश करते ही कई संतों का यहां जमावड़ा होगा।यात्रा के आखिरी दिन 16 नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री फिल्म अभिनेता संजय दत्त और राजपाल यादव सहित कई अन्य कलाकारों के साथ श्रीबांकेबिहारी के मंदिर में उन्हें ध्वजा भेंट करेंगे। धीरेंद्र शास्त्री के साथ अयोध्या,दिल्ली, चित्रकूट समेत ब्रज के कई संत रहेंगे।

वृंदावन के प्रमुख संत आचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने बताया है कि सनातन की इस पदयात्रा से ऐसी अलख जगेगी,जिसे बुझाना मुश्किल होगा।कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के प्रयास सार्थक होंगे।ब्रज के संत उनका साथ देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार उनका ब्रज में ऐसा स्वागत होगा, जो युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। ब्रज में यात्रा के दौरान संतों के अलावा अभिनेता संजय दत्त और राजपाल यादव भी शामिल होंगे। इसके अलावा बाबा रामदेव के आने की भी संभावना है, लेकिन अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

बता दें कि सनातन जोड़ो यात्रा में वृंदावन में केवल पांच सौ लोग ही अंदर आ पाएंगे।प्रशासन ने रविवार होने के कारण यात्रा में शामिल लोगों में से प्रमुख लोगों को ही छटीकरा से बांकेबिहारी मंदिर आने की अनुमति दी है।रविवार होने के कारण वैसे ही बिहारीजी के मंदिर में भीड़ रहती है। ऐसे में यात्रा में शामिल लाखों लोगों की भीड़ से यातायात व्यवस्था के चरमराने की स्थिति पैदा हो जाएगी।यात्रा के ब्रज में आते ही हाईवे से लेकर वृंदावन में ट्रैफिक डायवर्जन कर दिया जाएगा।

एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तैयारियों में जुटा है। सुरक्षा के लिहाज से कई थानों के फोर्स को तैनात किया जाएगा। साथ ही यातायात का विशेष प्लान तैयार किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment