मोहम्मद अजहरुद्दीन संवाददाता ठूठीबारी एम आर जे न्यूज महराजगंज
ठुठीबारी- महराजगंज। जनपद महराजगंज के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देश पर व्यापक पैदल गश्त की गई। थानाध्यक्ष नवनीत नागर के नेतृत्व में पुलिस बल ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और आमजन से संवाद स्थापित किया।
पुलिस ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। इसके अलावा, यातायात सुरक्षा के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया और वाहन चालकों से रात में दुर्घटनाओं से बचने के लिए अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का आग्रह किया गया।
थानाध्यक्ष नवनीत नागर ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त और जनसंवाद के माध्यम से सक्रिय है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
Maharajganj News: ठूठीबारी में पुलिस की पैदल गश्त, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाए गए कदम
Published On:
News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com









