अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
निचलौल – महराजगंज।निचलौल थाना पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाया महाअभियान, सीएचसी निचलौल में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, साइबर अपराधों और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ फैलाई जागरूकता, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी।
महराजगंज के निचलौल में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन नंबर 181, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी-वन स्टॉप सेंटर, पॉस्को एक्ट और मिशन शक्ति से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई, साथ ही अन्य हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1930 आदि के बारे में भी जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।


