ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Maharajganj News: सेंट जोसेफ की बेटियों ने कबड्डी में दिखाया दम, जीता गोल्ड मेडल

News Desk
views
20
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

सिसवा बाजार ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिसवा की कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। यह प्रतियोगिता एसकेएसडी स्कूल, सिसवा में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया था। सेंट जोसेफ की बालिका टीम ने उत्कृष्ट तालमेल और जोश के साथ खेलते हुए विरोधी टीमों को मात दी। इस विजेता टीम में उपासना मिश्रा, महविस जिया, अनामिका राव, सानिया रैनी, सना, माही अग्रवाल, अनुष्का पाठक, स्वर्णिम प्रियदर्शी और अमृता चौहान शामिल रहीं। खिलाड़ियों के इस सामूहिक प्रयास ने विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के चेयरमैन ओ. ए. जोसेफ ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसी जीतें समाज में बेटियों की प्रतिभा और सामर्थ्य का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment