अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
पनियरा -महराजगंज। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पनियरा किया गया निरीक्षण,निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के प्रयासों की सराहना की गई,साथ ही इसे निरंतर बनाए रखने हेतु थाना प्रभारी और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। अभिलेखों में पूर्णता और नियमित अद्यतन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने थाने पर लंबित प्रार्थना पत्रों और प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारी और कर्मचारियों को जनता की शिकायतों का त्वरित,पारदर्शी और प्रभावी ढंग से निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया।
विशेष रूप से,अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को सतर्कता और सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा,कि”थाना स्तर पर पुलिसिंग की गुणवत्ता जनता के विश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान हो,ताकि जनता को त्वरित न्याय मिल सके।”
Maharajganj News: पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पनियरा का किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक निर्देश
Published On:
Live User: 0
इसे भी पढ़ें
News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com









