गुरुवार दोपहर 12:00 बजे सिसवा नगरपालिका के सेनानी नगर वार्ड स्थित एक मैरेज हॉल में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दो दिवसीय मंडलीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
वक्ताओं ने अंत्योदय विचार की प्रासंगिकता बताते हुए कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण में संगठन की विचारधारा, इतिहास, कार्यशैली और सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, सोशल मीडिया के उपयोग और जनसंपर्क बढ़ाने के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह ने की तथा संचालन श्रीराम शाही ने किया। कई पदाधिकारी मौजूद रहे।