सोमवार सुबह 10:00 बजे घुघली विकासखंड अंतर्गत रामपुर बल्डीहा गांव निवासी सत्यम मिश्र का चयन उत्तर प्रदेश सचिवालय, लखनऊ में समीक्षा अधिकारी (आरओ) पद पर अंतिम रूप से हुआ है। वह पूर्व प्रधानाध्यापक स्वर्गीय अरुणेश मिश्र के ज्येष्ठ पुत्र हैं। उनकी सफलता से गांव सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी माता पूनम मिश्रा पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर बल्डीहा में शिक्षिका हैं। सत्यम शुरू से ही मेधावी रहे हैं। उन्होंने हाईस्कूल में 90 प्रतिशत अंक लिटिल फ्लावर स्कूल महराजगंज से, इंटर 92.8 प्रतिशत अंक मेट्रोपॉलिटन स्कूल गोरखपुर से तथा स्नातक लखनऊ विश्वविद्यालय से 76.22 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया। सत्यम ने सफलता का श्रेय बड़े भाई शिवम, माता व परिजनों को दिया।
Maharajganj News: रामपुर बल्डीहा के सत्यम मिश्र बने समीक्षा अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर
Published On:

News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

