ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Maharajganj News: पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई, बुद्ध भगवान की मूर्ति के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

News Desk
views
16
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। महराजगंज पुलिस और एस एस बी द्वारा भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई में बुद्ध भगवान की पीली धातु की कीमती मूर्ति, नगदी, मोबाइल फोन और कार के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें अग्रिम विधिक प्रक्रिया के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर सीमावर्ती इलाकों में तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में थाना नौतनवा पुलिस तथा एसएसबी की संयुक्त टीम मंगलवार की शाम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार के माध्यम से कीमती वस्तु की तस्करी कर नेपाल ले जाने की कोशिश की जा रही है। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने बरवाकला अंडरपास के पास घेराबंदी कर दी। मंगलवार की शाम करीब 7:40 बजे एक संदिग्ध निसान मैगनाईट कार (संख्या UP56BC3219) को रोककर उसकी गहन तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार से पीली धातु की बुद्ध भगवान की एक मूर्ति, 50 हजार रुपये भारतीय नकदी तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। मौके पर मौजूद दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विद्यासागर पुत्र गजेन्द्र केवट (20 वर्ष) निवासी किशुनपुर सोबड़ा, थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज तथा राम सिंह पासी पुत्र सुमेर पासी निवासी टरगोली सोनवाला जिला नवलपरासी, नेपाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामदगी के संबंध में दोनों आरोपितों के विरुद्ध कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत कार्रवाई करते हुए आगे की विधिक प्रक्रिया के लिए उन्हें कस्टम कार्यालय नौतनवा के सुपुर्द कर दिया है।

इस संयुक्त कार्रवाई में थाना नौतनवा के उपनिरीक्षक मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार, कांस्टेबल सुनील सिंह यादव के साथ एसएसबी के निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ठाकुर, उपनिरीक्षक जतिन, हेड कांस्टेबल सलुन्खे पेन्डरीनाथ, कांस्टेबल राजाराम वर्मा, निरपेन राजवंशी और राजेन्द्र यादव शामिल रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment