ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Maharajganj News: दर्दनाक हादसा: पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दारोगा की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल

29
views
21 hours ago
Published On:
Live User: 0

Follow Us

दर्दनाक हादसा: पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दारोगा की मौत, 5 पुलिसकर्मी घायल

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पुलिस विभाग को झकझोर कर रख दिया। कुशीनगर जिले से दबिश देकर लौट रहे पुलिसकर्मियों की स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें रामगढ़ताल थाना में तैनात दारोगा संतोष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 5 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हादसा श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी चौकी के पास हुआ, जब पुलिस टीम कुशीनगर में दबिश देने के बाद वापस लौट रही थी। स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment