Maharajganj News: पनियरा में ई-रिक्शा और स्कूटी की टक्कर, 4 घायल, दो की हालत गंभीर

News Desk
views
4
Published On:

Follow Us

पनियरा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 2:00 बजे लगभग पनियरा-परतावल मार्ग पर बभनौली जंगल के पास ई-रिक्शा और इलेक्ट्रिक स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सिसवा मुंशी निवासी ई-रिक्शा चालक विक्रम प्रसाद परतावल से एक महिला और उसके दो बच्चों को लेकर पनियरा जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।दुर्घटना में स्कूटी सवार शिवम और राजन मौर्य तथा ई-रिक्शा में सवार अनीता प्रजापति व चालक विक्रम प्रसाद घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अनीता और शिवम को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment