ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Maharajganj News: निचलौल क्षेत्र के हरदी गांव में विवाहिता की मौत, फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

views
25
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो उत्तर प्रदेश एम आर जे न्यूज महराजगंज

निचलौल -महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदी गांव में रविवार दोपहर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। निचलौल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष निचलौल अखिलेश वर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों से सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतका की पहचान सरस्वती देवी (लगभग 28 वर्ष) पत्नी अभय यादव, निवासी ग्राम हरदी के रूप में की। पुलिस के अनुसार, सरस्वती देवी की शादी करीब साढ़े आठ वर्ष पहले हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं। उन्होंने अज्ञात कारणों से अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की।

पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और मामले की जांच की जा रही है तहरीर मिलने पर जांचोपरांत कार्यवाही की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment