मोहम्मद अजहरुद्दीन संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज
नौतनवा – महराजगंज। पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी हुए वाहनों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना नौतनवां पुलिस चौकी प्रभारी कस्बा नौतनवां रामजी गुप्ता मय हमराह का0 राजकुमार यादव,का0 अनुज सिंह के द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 05/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी हुई मोटरसाइकिल संख्या UP56AU0309 (सिलवर रंग,रॉयल एनफील्ड हंटर) को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर नवीन सब्जी मंडी के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त शेषमणि भारती उर्फ गोलु पुत्र रामनरेश निवासी लालाटोला टेड़वा,थाना घुघली जनपद महराजगंज उम्र लगभग 25 वर्ष के कब्जे से बरामद किया गया। बरामदगी के उपरांत अभियुक्त को डुडी नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।
Maharajganj News: नौतनवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Published On:
News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com










