ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Maharajganj News: नौतनवां पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

views
5
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नौतनवां के कुशल निर्देशन में थाना नौतनवां पुलिस रामजी गुप्ता,चौकी प्रभारी कस्बा नौतनवा व का0 लक्ष्मीशंकर यादव के द्वारा कार्यवाही करते हुए दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना नौतनवां पुलिस टीम द्वारा मु0नं0 3603/23 धारा 323, 504, 506 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी दीपक कसौधन उर्फ टाइगर पुत्र राजकुमार निवासी वार्ड नं0 13 महेन्द्र नगर थाना नौतनवा जनपद महराजगंज उम्र करीब 31 वर्ष तथा मु0नं0 3091/20 धारा 379, 411 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी गोलू उर्फ अली अकबर पुत्र मु० हनीफ निवासी वार्ड नं0 05 अम्बेडकरनगर थाना नौतनवा जनपद महराजगंज उम्र करीब 28 वर्ष को उनके घर पर दबिश देकर दिनांक 07.03.2026 को क्रमशः 10:15 बजे व 10:30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष भेजा गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment