बुधवार दोपहर 12:00 बजे मिठौरा ब्लॉक के मिश्रवलिया इंडियन गैस गोदाम पर इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में रात 2 बजे से ही लाइन में लगना पड़ रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को स्थिति और बिगड़ गई, जब गोदाम के बाहर सिलेंडर लेने वालों की कतार लगभग एक किलोमीटर तक लंबी हो गई। सड़क किनारे सैकड़ों उपभोक्ता खाली सिलेंडर लेकर घंटों इंतजार करते रहे। इसके बावजूद कई लोगों को गैस नहीं मिल सकी। उपभोक्ताओं का आरोप है कि वे पिछले तीन दिनों से गोदाम के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार स्टॉक खत्म होने या तकनीकी समस्या का हवाला देकर लौटा दिया जाता है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
Maharajganj News: मिठौरा में रसोई गैस की किल्लत, रात 2 बजे से लाइन में लगने को मजबूर उपभोक्ता
Published On:
News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com


