ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

मंगलपुर पटखौली रेलवे क्रॉसिंग के पास भीषण सड़क हादसा एक की मौत, एक घायल

News Desk
views
107
Last Updated:

Follow Us

गुरुवार दोपहर 2:00 बजे घुघली थाने द्वारा मिली जानकारी के अनुसार घुघली थाना क्षेत्र के मंगलपुर पटखौली रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक 24 वर्षीय युवक, तारकेश्वर, निवासी पौहरिया, की मौत हो गई, जबकि उसका साथी, 22 वर्षीय नागेश्वर, निवासी लक्ष्मीपुर, घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, तारकेश्वर अपने साथी नागेश्वर के साथ मोटरसाइकिल UP57 AS 4187 से जखीरा से सुभाष चौक की ओर जा रहा था। रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक उनकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के खंभे से टकरा गई। जिसमें तारकेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।और  एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली ले जाया गया, जहाँ तारकेश्वर को मृत घोषित कर दिया गया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घायल नागेश्वर को मामूली चोटें आई हैं।
दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को जखीरा चौकी पर सुरक्षित रख दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment