Maharajganj News: मां लेहड़ा देवी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

News Desk
views
4
Published On:

Follow Us

गुरुवार शाम 4:00 बजे बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित मां लेहड़ा देवी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुजारी ओम प्रकाश पांडेय, हरिश्चंद्र पांडेय और सचिन त्रिपाठी द्वारा मां लेहड़ा देवी की विधिवत पूजा से हुई। इसके बाद भगवान हनुमान की प्रतिमा का स्नान कराकर उन्हें अंगवस्त्र व जनेऊ पहनाया गया तथा सिंदूर और तेल से विशेष श्रृंगार किया गया। आरती के पश्चात सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment