मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
ठूठीबारी – महराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के थाना ठूठीबारी में स्थित लक्ष्मीपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मनीष पटेल ने अपनी टीम के साथ मिलकर अवैध तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई की है। भरवलिया बंधा के पास चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को पकड़ लिया गया, जिसके कब्जे से 150 किलोग्राम ज्वार बीज बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष ठूठीबारी के नेतृत्व में थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
दिनांक 25.01.2026 को पुलिस चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर उप निरीक्षक मनीष पटेल मय हमराह कांस्टेबल दीपक कुमार व कांस्टेबल भीम कुमार द्वारा क्षेत्र में जुर्म-जरायम एवं तस्करी की रोकथाम हेतु भ्रमण किया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मुकुन्द प्रसाद यादव पुत्र जितई प्रसाद यादव उम्र 28 वर्ष निवासी देवगांव,थाना परासी,जिला नवलपरासी,राष्ट्र नेपाल नेपाली मोटरसाइकिल से अवैध सामग्री लेकर भरवलिया बंधा मार्ग से भारत से नेपाल जाने की फिराक में है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा ग्राम भरवलिया बंधा के पास चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 बोरियों एवं 12 झोलों में कुल 30 पैकेट,वजन लगभग 150 किलोग्राम ज्वार बीज (हाइब्रिड सोरगम सुडान ग्रास) बरामद किए गए,जिन्हें अवैध रूप से भारत से नेपाल ले जाया जा रहा था।
बरामद सामग्री को मौके पर ही धारा 11 कस्टम अधिनियम के अंतर्गत समय लगभग 13:30 बजे पुलिस कब्जे में लेकर आवश्यक फर्द तैयार की गई तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय ठूठीबारी को प्रेषित किया गया।
Maharajganj News: लक्ष्मीपुर चौकी प्रभारी मनीष पटेल की बड़ी कार्रवाई, अवैध ज्वार बीज और मोटरसाइकिल बरामद
Published On:
News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com










