Maharajganj News: खराब मोबाइल के बदले सामान लेने वाले 3 संदिग्ध गिरफ्तार, 46 फोन बरामद

News Desk
views
41
Published On:

Follow Us

सोमवार शाम 06:00 बजे फरेन्दा पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार ये लोग ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर लोगों के पुराने व खराब मोबाइल फोन के बदले विभिन्न सामान लेकर मोबाइल एकत्र कर रहे थे। जांच के दौरान इनकी गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर भारतीय न्याय संहिता की धारा 170/126/135 के तहत चालान कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 46 पुराने मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि मोबाइल में मौजूद डेटा के दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए आमजन सतर्क रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति को मोबाइल न दें। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment