ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

पर जुड़े

Maharajganj News: भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनपुरवा में

7
views
4 days ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

पनियरा -महराजगंज।बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनपुरवा कम्पोजिट, पनियरा, महराजगंज पर आयोजित किया गया। आयोजक वरेश कुमार ने बताया कि भारतीय भाषा उत्सव का इस वर्ष का थीम है भाषाएं अनेक, भाव एक। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति और बहुभाषी एकता को बढ़ावा देना है। बच्चों को संविधान के आठवीं सूची में वर्णित 22 राजभाषाओं से जुड़ी बातों को बताया गया। नवाचारी शिक्षक वरेश कुमार ने स्वयं निर्मित शैक्षिक सामग्री की मदद से बताया कि भाषा के माध्यम से ज्ञान, नैतिकता और संस्कृति को अगली पीढ़ी तक सरल और प्रभावशाली तरीके से पहुंचाया जा सकता है। इस वर्ष का विषय अनेक भाषाएं, एक भावना, एकता और साझा सांस्कृतिक पहचान की भावना को दर्शाता है जो भारत की विशाल और विविध भाषाई विरासत को एक सूत्र में पिरोती है। इसे बच्चों ने विभिन्न भाषाओं में नमस्कार और सामान्य परिचय द्वारा मंचन कर प्रस्तुत किया गया। वरेश कुमार ने बताया कि यह उत्सव महाकवि सुब्रमण्यम भारती की चिरस्थायी विरासत को श्रद्धांजलि है और राष्ट्र के सांस्कृतिक ताने-बाने को समृद्ध करने वाली भाषाई विविधता को बढ़ावा देने और सम्मानित करने का प्रयास करता है। भाषा सांस्कृतिक पहचान की आधारशिला है और एक महत्वपूर्ण माध्यम है जिसके माध्यम से सामूहिक विरासत अभिव्यक्त होती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भी भाषाओं के महत्व को स्वीकार करती है और बहुभाषी शैक्षणिक प्रथाओं को अपनाकर प्रत्येक भाषा के संरक्षण को बढ़ावा देती है। संजना, गुड़िया, पारो, सपना, अमन, राजाबाबू, खुशी, अंशिका, आयुष, आलोक, सत्यम, शिवम, अभिषेक, रहिमुन्निशा, आयुषी, संजना, सुंदरी, अमृता, कृषा, उजाला, अंकित, सिद्धार्थ आदि ने विभिन्न वेशभूषा के माध्यम से अनेकता में एकता को प्रदर्शित किया। प्रधानाध्यापक त्रिलोकीनाथ प्रजापति और शिक्षिका सुनीता कुमारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना योगदान दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment