सोमवार दोपहर 01:30 बजे सदर तहसील क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बरवा विद्यापति में सोमवार को मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। अपनी-अपनी कक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल, कलम और कॉपी देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कक्षा पांचवीं में गोलू ने प्रथम, अमृता ने द्वितीय तथा अंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा आठवीं में प्रिंसी गुप्ता प्रथम, कृष्णा कुमार द्वितीय और प्रतीका तृतीय स्थान पर रहीं।
विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रामचंद्र कन्नौजिया सहित कुलदीप चंद, मंजू यादव, हरिनारायण यादव, श्रृंखला श्रीवास्तव, बरेश कुमार, मिथिलेश्वर पाठक, रुक्मिणी पटेल, रिंका वर्मा एवं अनुज कुमार तिवारी मौजूद रहे।


