ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Kanpur News: छात्र के जीवन का काल डिस्क के केबल का सड़क पर टूटा तार, मृतक युवक का जिम्मेदार कौन

News Desk
views
17
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

उत्तर प्रदेश-लखनऊ। कानपुर कमिश्नरेट के साउथ जोन के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के रतनलाल नगर में गुरुवार देर शाम कोचिंग से लौट रहे हाईस्कूल के छात्र सार्थक चौधरी (15) की स्कूटी में इंटरनेट की टूटी हुई केबिल उलझ गई। जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर दूर जा गिरी और छात्र 10 फीट उछलकर दूर जा गिरा,हेलमेट न लगाने की वजह से उसके सिर में गंभीर रूप से चोट आ गई। पीछे से आ रहे दोस्तों ने कोचिंग टीचर और परिजनों को फोन कर हादसे की जानकारी दी। आनन-फानन मौके पर आए कोचिंग टीचर और परिजन उसे गोविंद नगर स्थित निजी अस्पताल और फिर हैलट ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार सार्थक करीब 10 फीट उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरा। गिरते ही उसके सिर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। उसे गंभीर हालत में देखकर दोस्तों के होश उड़ गए। वह रो रोकर राहगीरों से उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए मदद मांगने लगे।

उक्त घटना की जानकारी एक छात्र ने कोचिंग ​शिक्षक टीचर अमन खट्टर को हादसे की सूचना दी। वह मौके पर आए और छात्र की मां सोनम को घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment