नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
कानपुर। विद्युत नियामक आयोग के बयान के बावजूद केस्को ठेकेदार की मनमानी जारी है। ठेकेदार जबरन स्मार्ट मीटर बदल रहा है, जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है। मिली जानकारी के अनुसार नियामक आयोग ने बताया कि – जो उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगवाना चाहे, लगवा सकते हैं।- जो नहीं लगवाना चाहते, प्रीपेड मीटर चला सकते हैं।
वहीं पर यह भी बताया जा रहा है कि ठेकेदार द्वारा यह धमकी दी जा रही है कि उपभोक्ताओं को पुलिस से झूठा मुकदमा लिखवा कर जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही है।कमीशन खोरी करने वाले अधिकारियों से साठ गांठ करके मनमानी की जा रही है।
जनता दल सेक्युलर पार्टी की पहल
– इक्तेदार हुसैन रिजवी, मोहम्मद वसीम आदि नेताओं ने उपभोक्ताओं के हित में नियामक आयोग के फैसले को लेकर माननीय उच्च न्यायालय में रिट याचिका दाखिल करने की बात कही है।
– बाबू पुरवा के रहने वाले बिजली उपभोक्ताओं की आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचने वाले नेताओं ने कहा कि बेगम पुरवा सफेद कॉलोनी क्षेत्र का रहने वाला व्यक्ति आज से लगभग 10 /15 वर्षों पूर्व केस्को विभाग की दलाली करता था।
दलाली से ठेकेदारी तक का सफर
– उसी समय केस्को किदवई नगर खंड में सहायक अभियंता विनोद कुमार गंगवार की तैनाती हुई।
– विनोद कुमार गंगवार से साठ गांठ करके ठेकेदारी का लाइसेंस बनवाकर केस्को विभाग में मैन्युअल मीटर बदलने पोल/ खंभे लगवाने आदि का ठेका लेकर करोड़ों रुपए अवैध रूप वारा न्यारा किया गया।
– अभी कुछ माह पूर्व मानक के विपरीत अंडर ग्राउंड केबल जो ट्रांसफार्मर में जाता है खुदाई हुई थी, मानक के विपरीत कार्य किया गया।
शिकायतकर्ताओं की मांग
– पूरे प्रकरण की जांच निष्पक्ष एजेंसी विजिलेंस अधिकारियों द्वारा कराई जाए।
– पूर्व दलाल वर्तमान ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से बनाई गई अकूत संपत्ति का खुलासा हो।
Kanpur News: केस्को ठेकेदार की मनमानी पर बवाल
Published On:
इसे भी पढ़ें
News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com











