नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट के साउथ जोन डीसीपी और एसीपी के नेतृत्व में नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह और उनकी टीम ने यशोदा नगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये कीमत का गांजा बरामद किया है।
उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार नौबस्ता पुलिस ने यशोदा नगर क्षेत्र में छापेमारी की और – मौके से करीब 74 पैकेट गांजा जब्त किया गया एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि
– गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं
– यह कार्रवाई शहर में सक्रिय नशे के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार है
– आगे की जांच जारी है, अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है
नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह और उनकी टीम को इस सफलता के लिए उच्च अधिकारियों द्वारा बधाई दी गई है।
Kanpur News: कानपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नौबस्ता पुलिस ने बरामद किया लाखों का गांजा, एक गिरफ्तार
Published On:
News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com













