ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Kanpur News: कानपुर में कांग्रेसी नेता की दबंगई: रंगदारी मांगने का आरोप, पीड़ित ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार

News Desk
views
19
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो उत्तर प्रदेश एम आर जे न्यूज महराजगंज

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में मोहल्ला पंतनगर (मिलकियाना) के रहने वाले एक कांग्रेसी नेता की दबंगई का मामला सामने आया है। पीड़ित आफताब अहमद ने आरोप लगाया है कि कांग्रेसी नेता रिजवान अहमद उर्फ ताज मियां ने उन्हें और उनके परिवार को धमकाकर रंगदारी मांगी है और झूठा भू माफिया का आरोप लगाया है।

पीड़ित ने बताया कि 14 अगस्त 2023 को रिजवान अपने एक अज्ञात साथी के साथ बंदूक लेकर उनके घर आया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आफताब ने पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आफताब ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, “मैं और मेरा परिवार डर के साए में जी रहे हैं। हमें न्याय चाहिए।”

यह मामला कानपुर में रंगदारी और धमकी के आरोपों से जुड़ा हुआ है, जो कि एक गंभीर अपराध है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment