मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
गोरखपुर।युवा जनकल्याण समिति रजि. के प्रमुख व अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय को मध्यप्रदेश की संस्था स्टार्टअप शिक्षा फाउंडेशन द्वारा भारत गौरव रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा बीते दिनों देश के विभिन्न राज्यों व जिलों के समाजसेवियों,शिक्षकों,डॉक्टर्स, साहित्यकारों,लेखकों रक्तवीरों तथा खिलाड़ियों आदि 100 चुनिंदा व्यक्तियों को चयन कर सम्मानित किया गया। इस दौरान गोरखपुर महानगर के राजेंद्र नगर पश्चिमी निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित बृजेश पाण्डेय के सुपुत्र कुलदीप पाण्डेय को भी शिक्षा स्वास्थय समाजसेवा रक्तदान आदि क्षेत्रों मे सहभागिता हेतू भारत गौरव रत्न सम्मान प्रदान किया गया।
समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय विगत वर्ष 2012 से अपने संगठन युवा जनकल्याण समिति रजि के माध्यम से जनमानस की निश्वार्थ भाव से सेवा करते चले आ रहे हैं। पाण्डेय जी नर सेवा नारायण सेवा के प्रति समर्पित भावना से जन-जन की सेवा मे तत्पर रहते हैं। जिससे असहाय जन मे भोजन,कपड़ा,कम्बल,फल तथा जरुरत की सामग्री आदि अपने सामर्थ्यनुसार समय-समय पर वितरण करते रहते हैं और अपने रक्त का भी दान कर लोगो के जीवन की रक्षा करने मे आगे रहते हैं।
कुलदीप पाण्डेय को अब तक कई प्रदेशों व जिलों के साथ ही राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न संस्थाओं द्वारा पांच सौ से अधिक सम्मान प्राप्त हैं। समाजसेवी ने इसका सारा श्रेय अपने माता-पिता व परिवार के साथ ही संगठन के पदाधिकारियों व गोरखपुर जी जनता तथा मित्रों को दिया।
Gorakhpur News: समाजसेवा के लिए कुलदीप पाण्डेय को मिला भारत गौरव रत्न सम्मान
Published On:
इसे भी पढ़ें
News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com












