ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Gorakhpur News: केबीएस यूनिक स्कूल के बच्चों ने हर्षोल्लास पूर्वक मनाया दीपोत्सव, रंग-बिरंगी सजावट व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा स्कूल

views
9
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो उत्तर प्रदेश एम आर जे न्यूज महराजगंज

गोरखपुर।  भगवानपुर फिर्टिलाइज़र कॉलोनी स्थित केबीएस यूनिक द प्ले वर्ल्ड स्कूल मे दिनांक 25 अक्टूबर को दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारम्भ किया। इस दौरान स्कूल के नन्हे प्यारे बच्चों ने ज्ञान की देवी सरस्वती माँ को दीप की आरती कर आशीर्वाद लिया। दीपोत्सव की सजावट शिक्षिका पिंकी व ज्योति चौहान ने किया। प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय ने बच्चों को दीपावली पर्व की शुभकामना देते हुए बताया की यह त्यौहार स्वच्छता व प्रकाश के लिए जाना जाता है। जिसे भगवान श्रीराम के अयोध्या आने की खुशी मे दीप जलाकर मानाने की आदिकाल से प्रथा चली आ रही है। दीपावली मे माता लक्ष्मी व श्रीगणेश जी की पूजा का विशेष महत्व होता है। प्रधानचार्या ने यह भी बताया की दीप का प्रकाश हमारे जीवन मे नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को प्रदान करता है। हिन्दू धर्म मे दिवाली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। सभी त्योहारों के मान्यता को बड़ो के साथ ही बच्चों को भी जानना व समझना चाहिए,जिससे हमारी भारतीय संस्कृति व सभ्यता को जीवंत रखा जा सके. प्रधानाचार्या ने बच्चों मे मिठाईयाँ बाटकर दीपोत्सव को सम्पन्न कराया ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment