ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

गाजियाबाद: अनैतिक देह व्यापार में महिला गिरफ्तार, तीन पीड़ित रेस्क्यू – ताजा खबर

31
views
4 months ago
Last Updated:

Follow Us

गाजियाबाद : अनैतिक देह व्यापार में शामिल एक महिला गिरफ्तार, तीन पीड़ितों को किया गया रेस्क्यू गाजियाबाद, 26 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इंदिरापुरम पुलिस और थाना कौशाम्बी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को एक खोज एवं बचाव अभियान के दौरान वैशाली सेक्टर-4 स्थित एक मकान में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में तीन पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया गया और इस अवैध काम में शामिल एक महिला संचालिका/मैनेजर को गिरफ्तार किया गया।

महिला के कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।

पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि वैशाली सेक्टर-4 स्थित मकान में अनैतिक देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है, जिसमें गरीब और भोली-भाली महिलाओं को बहलाकर देह व्यापार में धकेला जा रहा है। इसके बाद सहायक पुलिस आयुक्त, इंदिरापुरम और थाना कौशाम्बी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस मकान पर छापा मारा, जहां तीन महिलाओं को बचाया गया।

पुलिस ने महिला संचालिका को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4 और 6 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में पता चला है कि महिला संचालिका ने अनैतिक कमाई के लालच में महिलाओं को काम दिलाने और पैसों का प्रलोभन देकर उन्हें देह व्यापार के लिए मजबूर किया। ग्राहकों से भारी धनराशि प्राप्त की जाती थी और कुछ राशि महिलाओं को उनके भरण-पोषण के लिए दी जाती थी।

जानकारी के मुताबिक, महिला मैनेजर ने इन महिलाओं को इस अनैतिक कार्य पर काफी दिनों से लगा रखा था। वह खुद ग्राहकों से मोटी रकम वसूल करती थी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ऐसे गिरोहों का पूरी तरह से पर्दाफाश किया जाए और महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की जा सके। –आईएएनएस

पीकेटी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment